CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

2 करोड़ की लागत से रायपुर स्मार्ट सिटी बना रहा हाई जेनिक मटन मार्केट, महापौर ढेबर, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

 2 करोड़ की लागत से रायपुर स्मार्ट सिटी बना रहा हाई जेनिक मटन मार्केट, महापौर ढेबर, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
Share

रायपुर। महापौर और गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा की गरिमामयी उपस्थिति में, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने वर्तमान शास्त्री मार्केट के पीछे प्रस्तावित आधुनिक मटन मार्केट के निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ। 

लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित इस महत्वपूर्ण योजना में 34 दुकाने निर्मित होंगी। नगर निगम आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी के एम.डी. सौरभ कुमार सहित एम.आई.सी. के सदस्य सुंदर जोगी, पूर्व एम.आई.सी. सदस्य राधेश्याम विभार, रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के जी.एम. तकनीकी एस.के. सुंदरानी इस अवसर पर शामिल हुए। 

महापौर एजाज ढेबर ने इस कार्य योजना को 3 माह की अवधि के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने ने कहा कि साफ-सफाई के उचित प्रबंधों के साथ ही दुकानों में वेंटिलेशन प्रकाश व्यवस्था और इनलेट व आउटलेट ड्रेन का भी प्रावधान कर हाई जेनिक मार्केट विकसित किया जा रहा है।

वर्तमान में शास्त्री मार्केट के पीछे प्रस्तावित यह मटन मार्केट 7,300 फीट में बनेगा। इसमें 80 फीट की दुकानें निर्मित की जायेंगी। साथ ही मार्केट के दोनों तरफ 12 मीटर की सड़क भी निर्मित की जाएगी। सभी दुकानों में कटिंग, वाशिंग, चैपिंग, हेंगिग व्यवस्था इस योजना के तहत बनाई जाएगी। स्वच्छता की दृष्टिकोण से वेस्ट मटेरियल नाली, वेस्ट मटेरियल कलेक्शन चेंबर और कचरा संग्रहण व्यवस्था भी बनाई जाएगी। कार्य के शुभारंभ के मौके पर नगर निगम के सहायक अभियंता के.पी. गुप्ता, डिप्टी मैनेजर अमित मिश्रा, मटन मार्केट के सदस्य नईम रजा, अकरम कुरैशी, सहाबुद्दीन कुरैशी, इब्राहिम कुरैशी सहित स्थानीय जन भी शामिल हुए।
 


Share

Leave a Reply