खड़ी ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सवारों की दर्दनाक मौत
कोरबा। जिले में सडक हादसों का दौर जारी है । तेज रफ़्तार बाइक की खड़े ट्रेलर से टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार और बरपाली के बीच अम्बिकापुर हाइवे का है। यहां सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ी ट्रेलर में एक तेज रफ्तार बाइक क्रमांक CG12AB5648 सीधे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनो सवारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस सदल बल एम्बुलेंस लेकर घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। मृतकों के शव को बाहर निकाला जा रहा है।




