CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई, तलाशी के वक्त मिली 13 हजार की अंग्रेजी शराब

तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई, तलाशी के वक्त मिली 13 हजार की अंग्रेजी शराब
Share

महासमुंद | पिथौरा चौक के पास पुलिस को देखकर कार चालक डर गया । पुलिस ने कार रुकवाई तो, वह रोकने के बजाय तेज रफ्तार से आगे बढ़ गया । जब पुलिस को अपने पीछे आते देखा तो, चालक कार को और तेज रफ्तार से भगाने लगा,  तभी झलप दारगांव के पास उसका कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे महुआ पेड़ से टकरा गया । बागबाहरा पुलिस घटना स्थल पहुंची और कार में सवार दो युवक को हिरासत में लेकर कार से ओडिशा राज्य निर्मित 18 बोतल, 12 नग अद्धी विभिन्न कंपनी की अंग्रेजी शराब जब्त की ।

 

वहीं हादसे में 36 नग शराब की बोतल टूट गई । पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है । जब्त शराब की कीमत 13680 रुपए आंकी गई है । ये दोनों युवक ओडिशा से शराब लेकर ले जा रहे थे । लॉकडाउन के दौरान ओडिशा से शराब की तस्करी कर रहे थे । मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि ओडिशा से लग्जरी कार क्रमांक सीजी 04 एलडब्ल्यु 9042 में ओडिशा राज्य से शराब की तस्करी कर रायपुर की ओर जा रहे हर्षिक बिहार कॉलोनी बिरगांव थाना उरला निवासी नितिन सोनी पिता बीआर सोनी (29) एवं बंजारी नगर शिव मंदिर के पास रावणभांठा थाना उरला रायपुर निवासी प्रकाश सोनी पिता भूषण लाल सोनी (30) को गिरफ्तार किया है ।

 

कार से 18 बोतल नंबर व आफिसर च्वाईस व 12 नग अद्धी आफिसर च्वाईस अंग्रेजी शराब जब्त की है । वहीं धरपकड़ के दौरान 18 बोतल नंबर वन व आफिसर च्वाईस तथा 18 नग आफिसर च्वाईस अंग्रजी शराब का अद्धी टूट गया । दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । इस कार्रवाई में थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक सम्पत महापात्र, आरक्षक एकलब्य  बैंस, महेत्तर साहू ,भुपेन्द्र चन्द्राकर शामिल थे । 

 

आरोपी की कार भागते समय महुआ पेड़ से टकराई 
एसपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 04 एलडब्ल्यु 9042 में खरियार रोड ओडिशा से अंग्रेजी शराब परिवहन करते रायपुर जा रहे है । सूचना मिलते ही बागबाहरा थाने को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए । इसके बाद टीम पिथौरा चौक बागबाहरा पहुंचकर  मुखबिर के बताए अनुसार उक्त वाहन का इंतजार करते हुए सड़क किनारे खड़े थे । उसी समय सामने से उक्त कार आ रही थी । जिसे रोकने का प्रयास किए । इधर, कार के चालक ने पुलिस को देख लिया था । पकड़े जाने के डर से कार को नहीं रोका और तेज रफ्तार से चलाते हुए आगे बढ़ गया । पुलिस भी कार का पीछा करने लगी । कार का चालक पुलिस को अपने पीछे आते देख स्पीड और बढ़ा दी, इसी दौरान उसका कार झलप रोड हिना फार्म हाउस के पास दारगांव ,सिर्री के मध्य अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे महुआ पेड़ से टकरा गया । घटना स्थल पर जब पुलिस पहुंची और कार में सवार नितिन व प्रकाश को हिरासत में लिया । कार नितिनि सोनी चला रहा था और प्रकाश बगल वाली सीट पर बैठा था । टीम ने कार की तलाशी ली तो भारी मात्रा में शराब मिला । थाना प्रभारी ने बताया क इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है । 
 


Share

Leave a Reply