भीषण सड़क हादसा रायपुर : एयरपोर्ट के पास 100 मीटर तक हवा में रही तेज रफ़्तार कार, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे
रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि रायपुर स्थित एयरपोर्ट के पास एक तेज रफ़्तार कार जबरदस्त दुर्घटना की शिकार हो गई है | जानकारी के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में 2 छात्रों की मौत हो गई है तथा 1 छात्र गंभीर रूप से घायल है |

मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट के पास सूनी सड़क पर देर रात 12:30 बजे 120-140 की रफ़्तार से स्वीफ्ट कार वाहन क्र. CG 04 KB 8777 चालक ग़ौरव सिंह ने गाड़ी मोड़ी और गाड़ी सड़क पर बैठे मवेशी से जा टकराई, मवेशी से टक्कर के बाद स्वीफ्ट कार हवा में क़रीब सौ मीटर रही और डिवाइडर और बिजली पोल से इस कदर टकराई कि, पोल और डिवाइडर कार में फँस गए। मौक़े पर ही दो युवाओं की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार इस हादसे में कार चला रहे उमरिया निवासी गौरव सिंह और सूरजपुर के कटंगी निवासी हर्ष जायसवाल की मौक़े पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे घायल नागेश्वर साहू को गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद कार में पोल और डिवाइडर इस कदर उलझे थे कि कार फँस गई थी और उसके भीतर दोनों युवाओं के शव के साथ घायल फँस गया था। गैस कटर मशीन और क्रेन की व्यवस्था कर गाड़ी को काटा गया और तब दोनों शव और घायल को निकाला जा सका।




