तेज रफ़्तार ट्रक ने बैलगाड़ी को रौंदा, बैलगाड़ी में सवार दंपत्ति की मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर
तिल्दा | रायपुर- बिलासपुर नेशनल हाइवे पर स्थित देवरी गांव के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा | तेज रफ़्तार ट्रक ने बैलगाड़ी को रौंद दिया, जिससे बैलगाड़ी में सवार एक दंपति और दोनों बैलों की मौके पर मौत हो गई है। मृतक किशन साहू अपनी पत्नी के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर खेत जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने बैलगाड़ी को चपेट में ले लिया।
ट्रक इतनी रफ्तार में था कि उसने पहले बैलों को फिर बैलगाड़ी में सवार दंपत्ति को कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।




