अवैध संबंध को लेकर हाईवा चालक की हुई थी हत्या, आरोपी भेजा गया रिमांड पर
रायगढ़, लैलूंगा पुलिस ने गुम इंसान की जांच पर गुम इंसान को उसके साथी हाईवा चालक ने उसकी परिचित महिला के साथ अवैध संबंधों के शक में अपने घर से कोतबा रोड में रेचवा घाटी के पास ले गया, जहां उसकी हत्या कर शव को गहरे खाई में फेंक दिया था। लैलूंगा पुलिस गुम इंसान जांच पर शव मिलने पर हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार गुम इंसान/मृतक-बैजनाथ साव पिता छोटू साव उम्र 37 वर्ष चदरा पिपराडिह थाना जयनगर जिला कोडरमा झारखण्ड का रहने वाला था जो विगत 3 वर्षो से ग्राम रूडुकेला, लैलूंगा में रहकर क्रेसर कंपनी का हाईवा चलाता था और सुरेन्द्र रविदास के घर में रहता था। सुरेन्द्र रविदास भी हाईवा चालक है जो झारखण्ड का रहने वाला होने से दोनो में अच्छी मित्रता थी। बैजनाथ साव का परिवार झारखंड में रहता था, वह रूडेकेला में अकेला रहता था। इसी दौरान सुरेन्द्र रबिदास की नजदीकी महिला के साथ बैजनाथ के अवैध रिश्ता बन गया था। 28मार्च को होली त्यौहार के दिन सुरेन्द्र रविदास, बैजनाथ और उस महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसे काफी गुस्सा आया प्रतिशोध की भावना से सुरेन्द्र रविदास, बैजनाथ साव को कोतबा तरफ घुमाने का बहाना कर मोटर सायकल मे बैठा कर रेचवा घाटी की ओर ले गया और गहरे खाई के पास सडक किनारे एक लोहे की राड जो छुपा कर रखा था उससे बैजनाथ साव के सिर में मारकर उसकी हत्या कर दिया और लाश को खाई में फेंक दिया था। मृतक बैजनाथ साव बीच-बीच में अपने पत्नि एवं भाई से मोबाईल में बातचीत करता था परन्तु घटना 28मार्च के बाद से उसका मोबाईल बंद हो गया था। तब मृतक के रिस्तेदार 19मई को लैलूंगा एवं रूडुकेला पता करने आए थे। बैजनाथ साव का पता नहीं चलने पर थाना लैलूंगा में गुम इंसान क्रमांक 19/21 दर्ज कराये, गुम इंसान की जांच की जा रही थी। मृतिका के परिजन एवं लैलूंगा पुलिस लगातार सुरेन्द्र रबिदास और उस महिला से पूछताछ किया जा रहा था, आखिरकार महिला बताई कि 28मार्च को बैजनाथ और सुरेन्द्र में झगडा हुआ था। उसके बाद बैजनाथ को सुरेन्द्र अपने मोटर सायकल में बैठाकर ले गया था। सुरेन्द्र वापस आकर बैजनाथ को घर झारखंड चले जाने की बात बोला था परन्तु पुलिस के गुम इंसान जांच में पूछताछ करने पर उसने बताया है कि दिनांक 28मार्च रात में बैजनाथ को कोतबा रोड में रेचवा घाटी के पास राड से पीछे से मारकर गहरे खाई में गिरा दिया था। महिला से मिली जानकारी के बाद लैलूंगा पुलिस घटनास्थल जाकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मर्ग पंचनामा कार्यवाही किया गया, बैजनाथ साव के भाई ने सड़ी लाश को उसके भाई का होना पहचान किया है। मर्ग जांच पर से 05अप्रैल आरोपी सुरेंद्र रविदास के विरुद्ध अपराध क्रमांक 154/2021 धारा 302, 201 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी सुरेन्द्र रविदास पिता जितेन्द्र रविदास उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम रूडुकेला थाना लैलूंगा गिरफ्तारी के भय से लुकछिप रहा था जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया है, जिसे गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है।




