CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा रेत परिवहन कर रहा हाईवा, चालक व क्लीनर हुए घायल

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा रेत परिवहन कर रहा हाईवा, चालक व क्लीनर हुए घायल
Share

लखनपुर। लखनपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर बांध मोड़ के समीप रेत का परिवहन कर रहा हाईवा 9 जुलाई दिन शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक हाइवा क्रमांक सीजी 15 AC 5822 चालक जगदीश प्रसाद शर्मा क्लीनर संदीप उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कवलगिरी से रेत लेकर अंबिकापुर जाने के दौरान कुंवरपुर बांध मोड के समीप विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को साइड देते हुए हाईवा चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी, जिसमें चालक जगदीश प्रसाद शर्मा व क्लीनर संदीप को चोटें आई हैं।


घटना की जानकारी लखनपुर पुलिस को दी गई है। गौरतलब है कि सरगुजा जिले के लखनपुर उदयपुर क्षेत्र ग्राम कवलगिरी चैनपुर तराजू जमगला सहित अन्य क्षेत्रों से रेत माफियाओं के के द्वारा 6 पहिया 10 पहिया वाहनों में रेत का पोकलेन मशीन से अवैध उत्खनन का परिवहन किया जा रहा है साथ ही ऊंचे दामों में रेत की बिक्री तस्करों के द्वारा की जा रही है। विभागीय कार्रवाई के अभाव में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।



Share

Leave a Reply