CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में शराब की होम डिलीवरी सरकारी गाड़ी से...

छत्तीसगढ़ में शराब की होम डिलीवरी सरकारी गाड़ी से...
Share

धमतरी । छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने शराब की होम डिलीवरी जब से शुरू की है प्रदेश में नए-नए कारनामें विभाग के सामने आ रहे हैं। पहले ही दिन सरकार को 4 करोड़ से ज्यादा की आमदनी शराब के ऑनलाइन आर्डर से हुई। इसके बाद प्रदेश में शराब की समय पर डिलीवरी नहीं होने से विभाग को शराब प्रेमियों की आलोचना भी झेलनी पड़ी, लेकिन अब तो हद ही हो गई, सरकारी वाहन से शराब की डिलीवरी की खबर धमतरी से सामने आई है।
छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग की सीजी 02 पासिंग की सरकारी सूमो को धमतरी में शराब की होम डिलीवरी करते देखा गया है। मीडिया की सक्रियता से घबराए वाहन चालक और डिलीवरी ब्वाय ने पहले गाड़ी नेशनल हाइवे स्थित आबकारी कंट्रोल रूम में ले गया, लेकिन वो भी बंद था। वहीं लगातार सवालों के बाद ड्राइवर ने गाड़ी को वापस वहीं ले जाना उचित समझा जहां से वो निकली थी। यानि रत्ना बांधा रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान, और सूमो में रखा सारा माल वापस दुकान में रख दिया गया।
यह वाहन विभाग के अधिकारियों को सरकारी काम काज के लिए मिला है। चालक भी शासकीय सेवक है, वाहन में अंग्रेजी शराब की खेप भरी मिली और उन ग्राहकों की लिस्ट भी थी जिन्हें शराब डिलीवर करना था। डिलीवरी ब्वाय भी लिस्ट लेकर बैठा हुआ था। हमारे सवालों के जवाब में शासकीय वाहन चालक ने सिर्फ इतना ही कहा कि, जैसा आदेश होता है हम वैसा ही काम करते हैं। इसके अलावा किसी भी सवाल का जवाब उसके पास नही था। वहीं धमतरी क्लेक्टर ने इस मामले को गंभीर मांना है, कलेक्टर ने कहा है कि इस गलती के जिम्मेदार को जांच के बाद नोटिस जारी किया जाएगा।
 



Share

Leave a Reply