BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पूर्णत: लाक डाउन के दौरान छुरीकला में होगी होम डिलिवरी, दस किराना दुकानों और चार मेडिकल स्टोर्स के नाम एवं मोबाइल नंबर जारी, पढ़ें पूरी खबर

पूर्णत: लाक डाउन के दौरान छुरीकला में होगी होम डिलिवरी, दस किराना दुकानों और चार मेडिकल स्टोर्स के नाम एवं मोबाइल नंबर जारी, पढ़ें पूरी खबर
Share

कोरबा | कटघोरा में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद जिला प्रशासन ने कटघोरा को पूर्णत: सील किये जाने के पश्चात कटघोरा के सीमावर्ती क्षेत्र छुरीकला को भी पूर्णत: लाक डाउन कर दिया गया है। लोगों को किसी भी परिस्थिति में घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी जा रही है। छुरीकला के अंदर जाने वाले और  बाहर आने वाले सभी रास्ते बंद कर दिये गये हैं। अति आवश्यक सेवाओं की दुकानें भी पूरी तरह से बंद कर दी गई है। लोगों को राशन, दवाओं सहित अति आवश्यक जरूरत पर वस्तुएं घर पहुंचाकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है।

इस दौरान आवश्यक वस्तुएं जैसे राशन सामाग्री, दवाईयों को घर पहुंचाकर लोगों को प्रदान की जायेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने 10 किराना दुकान तथा चार मेडिकल स्टोर्स के नाम एवं मो.नंबर जारी किये हैं। नगर पंचायत छुरीकला के सभी 15 वार्डो के लिए होम डिलिवरी हेतु वालिंटियर्स भी नियुक्त किये गये हैं जो दुकानों से सामाग्रियों को संबंधित के घर तक पहुंचायेंगे। आमजन दैनिक उपयोग की वस्तुओं को न्यूनतम आगामी 10 से 15 दिनों तक के लिए एक बार में मंगाने हेतु प्रात: आठ बजे से 11 बजे तक उक्त संस्थाओं में संपर्क कर आवश्यक राशन सामाग्री एवं दवाईओं का आर्डर कर सकते हैं। राशन सामाग्री एवं दवाईयों की होम डिलीवरी प्रात: 11 बजे से दोपहर दो बजे के मध्य की जायेगी तथा सामानों के भुगतान करने का माध्यम कैश इन डिलीवरी रहेगी। 
दुकानों एवं उनके मोबाईल नंबर इस प्रकार है- वार्ड क्र. एक एवं दो के लिए दीप्तिी जनरल स्टोर्स 8839577680, वार्ड क्रमांक 4 एवं पांच के लिए श्याम जनरल स्टोर्स 8982802522, वार्ड क्र. 6 एवं 9 के लिए ललित किराना दुकान 9294524003, वार्ड क्रमांक 9 एवं 13 के लिए यादव किराना स्टोर्स 79875770370, वार्ड क्रमांक 7 एवं आठ के लिए नानक जनरल स्टोर्स 9893254434, वार्ड क्रमांक दो एवं 10 के लिए विकास जनरल स्टोर्स 9131091570, वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 के लिए राज स्टोर्स 9993240602, वार्ड क्रमांक 10, 03 और दो के लिए षिव जनरल स्टोर्स 7000129944, वार्ड क्रमांक 14 एवं 13 के लिए विष्वनाथ किराना स्टोर्स 7987121002, वार्ड क्र 15 एवं तीन के लिए जीवन किराना स्टोर्स 9981716715 इसी प्रकार घर पहुंच सेवा के मेडिकल स्टोर्स के नाम एवं नंबर इस प्रकार है- श्रीराम मेडिकल स्टोर्स 7987660408, मॅा कोसगाई मेडिकल स्टोर्स 9713133303, नरेश मेडिकल स्टोर्स 9981550977 और अग्रवाल मेडिसिन का मोबाइल नंबर 9993100183 है।
 


Share

Leave a Reply