CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लापता पुलिस जवानों की तत्काल पतासाजी करने गृह मंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

 लापता पुलिस जवानों की तत्काल पतासाजी करने गृह मंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
Share

रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कांकेर और कबीरधाम जिले से लापता दो पुलिस जवानों की अभी तक कोई सुराग नहीं मिलने की खबर को गंभीरता से लिया है। उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष पर चर्चा कर लापता जवानों की तत्काल पतासाजी करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले के कोड़ेकुर्से थाना में पदस्थ सहायक आरक्षक 28 अप्रैल को सुबह करीब 6 बजे थाने से निकला था जो अभी तक वापस नहीं लौटा है। सीमा क्षेत्र की दो जिलों की पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इसी तरह कबीरधाम जिले में सीएएफ के 20 वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक क्रिस्टोफर लकड़ा 21 अप्रैल से लापता हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर बनाए गए पुलिस कैंप से श्री लकड़ा के गायब होने की सूचना मिली है तथा रेंगाखर थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज है। गृह मंत्री ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जांच में तेजी लाते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
 


Share

Leave a Reply