CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री शाह, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री शाह, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Share

 Amit Shah in Chhattisgarh: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. यहां वे नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे. इस दौरान नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे. साथ ही जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में और सुरक्षा से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. आइए जानते हैं गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...

छत्तीसगढ़ दौरे का पूरा कार्यक्रम...
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात करीब 11 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे. कल यानी 15 दिसंबर को रायपुर में पुलिस प्रेसिडेंट कलर अवार्ड में शामिल होगें. इसके बाद दोपहर में बस्तर के लिए रवाना होंगे. यहां बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे. गृहमंत्री शाह कानून व्यवस्था पर भी बैठक कर सकते हैंjusr36news

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान गृहमंत्री शाह शहीद जवानों के दो परिवारों से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा सरेंडर करने वाले नक्सलियों से भी मुलाकात करेंगे. इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से बातचीत  करेंगे. यहां जवानों से भी मिलेंगे. जानकारी के मुताबिक, गृहमंत्री शाह सुरक्षाबल के जाबाज जवानों से मुलाकात कर जवानों के साथ डिनर करेंगे. वे सीआरपीएप कैंप में रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं.

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा
केंद्रीय मंत्री शाह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों क्षेत्रों का दौरा करेंगे और नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे. इस दौरान आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के पुनर्वास और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा भी लेंगे. 16 दिसंबर को गृहमंत्री शाह जगदलपुर में नक्सल अभियानों में बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर उनके स्वजन व हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के फैमिली से मुलाकात करेंगे.

2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का दावा
गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के बस्तर से नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर गंभीर है. इसलिए केंद्रीय मंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर अहम माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने पिछले दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ से 2026 तक नक्सलवाद खत्म होने का दावा किया था. इस दौरे के दौरान वे बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे. अमित शाह के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ में लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं. 

 


Share

Leave a Reply