गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया लोक कलाकार राजेंद्र रंगीला का सम्मान
रायपुर। दुर्ग स्थित मडोदा सेक्टर में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी द्वारा छत्तीसगढ़ लोक गायक राजेंद्र रंगीला एवं मिलन रंगीला को लोक परंपरा एवं छत्तीसगढ़ के संस्कृति को लोकमंच/लोकगीतों के माध्यम से देश विदेश तक फ़ैलाने एवं समाजिक जागृति को जन-जन तक ले जाने वाले श्रेष्ठ कलाकारों के श्रेणी में रखकर प्रशस्ति पत्र शाल श्रीफल सहित सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दुर्ग जिला विधायकगण, दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष व पद्मश्री डॉ. आर.एस. बारले सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





