CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस जिले के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, पढ़ें पूरी खबर

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस जिले के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | गृह और लोक निर्माण मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजिम रेस्ट हाउस में गरियाबंद जिला अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।

पढ़ें : VIRAL VIDEO : अजगरों के झुण्ड से गिरा शख्स, जाने फिर आगे क्या हुआ, देखें VIDEO

मंत्री श्री साहू ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने तथा लक्षित बजट के अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट के लिए भी प्रस्ताव बनाने कहा। उन्होंने कहा कि जिले के गौठानों को बहुउद्देश्यीय कार्यस्थल के रूप में विकसित किया जाए। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

पढ़ें : पत्नी निकली प्रेमिका: पत्नी ने प्रेमिका बनकर पति को बुलाया मिलने, सहेलियों संग मिलकर की जमकर धुनाई


    बैठक में मंत्री श्री साहू ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए धान फसल के अलावा अन्य फसलों के लिए प्रेरित करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिले में क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों और सड़कों की जानकारी भेजने को कहा, ताकि इनके मरम्मत लिए तत्काल राशि स्वीकृत की जा सके तथा बड़े निर्माण कार्यों को बजट में शामिल किया जा सके।

पढ़ें : बड़ी खबर: नाबालिग प्रेमिका को युवक ने खिलाया गर्भपात की दवा, दवा खाने के बाद हुई नाबालिग की मौत 

मंत्री श्री साहू ने नामांतरण, बटवारा और सीमांकन के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने, प्रत्येक ग्राम पंचायतों में खाली जमीन में फलदार वृक्षों का रोपण और खेल मैदान के नाम पर जमीन आरक्षित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में समय पर खाद्यान्न सामग्री पहुंचानें, बैंक सखी के माध्यम से किसानों को सुगम भुगतान कराने, आश्रमों-छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने, भूमि समतलीकरण, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के तहत दुर्गम और पहुंच विहीन गांव में शिविर लगाकर इलाज कराने कहा।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: हाई कोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया आदेश 

मंत्री श्री साहू ने कहा कि पूरक पोषण आहार, रेडी टू ईट की गुणवत्ता पर किसी पर किसी प्रकार की समझौता न हो, इस पर विशेष ध्यान रखते हुए बच्चों में संस्कार व नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारियों ने नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी और मनरेगा योजना की प्रगति की जानकारी दी।

पढ़ें : लड़की ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट के आधार पर एक युवक गिरफ्तार 

उन्होंने बताया कि जिले में मनरेगा के तहत गरियाबंद राज्य के प्रथम पांच जिलों में शामिल है। यहां प्रतिदिन एक लाख मानव दिवस रोजगार सृजन करने योजना बनाई गई है। बैठक में कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री चंद्रकांत वर्मा सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।



Share

Leave a Reply