BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गृहमंत्री ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को कोरोना बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया

गृहमंत्री ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को कोरोना बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया
Share

रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग ग्रामीण  विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर लोगों को कोरोना बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने उतई, पाउवारा, जजंगिरी, अंडा, विनायकपुर, आमटी, निकुम, खाड़ा, आंजोरा गांव के लोगों के बीच जा कर उन्हें बताया कि कोरोना बीमारी पूरे विश्व में महामारी का रूप ले चुका है। इस बीमारी से बचने के लिए राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा अनेक उपाए किए जा रहे है। साहू ने लोगों को कोरोना बीमारी से सचेत करते हुए कहा कि आप लोग बाहरी व्यक्तियों से मिलने से बचें और ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने घरों पर ही बिताएं। उन्होंने गांवों के प्रमुख जनों से स्वयं तथा ग्रामीणों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने, लगातार साबुन से हाथ धोते रहने, आपस में कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर उठने-बैठने तथा बात-चीत करने की सलाह दी। साहू ने गावों में बाहर से आने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी पूछ-ताछ की।


Share

Leave a Reply