BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

घर वापसी शुरू : लॉकडाउन प्रभावित 33 लोगों को घर के लिए किया गया रवाना

घर वापसी शुरू : लॉकडाउन प्रभावित 33 लोगों को घर के लिए किया गया रवाना
Share

जांजगीर-चांपा ,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पहल पर जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा द्वारा कोरोना संकट के कारण लॉकडाउन से प्रभावित जिले के शेल्टर होम में आश्रय पाए छत्तीसगढ़ के 33 प्रभावितों को उनके स्वास्थ्य की जांच कराई गई और उन्हें वाहनों की व्यवस्था कर उनके गृह जिले के लिए रवाना किया गया।
लॉकडाउन के कारण जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर, सक्ति और चांपा के शेल्टर होम में छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के लोगों को ठहराया गया था। जिसमें कोण्डागांव के 7, जशपुर के 6, रायगढ़ के 12, कोरबा के 5, मुंगेली, बिलासपुर और महासमुंद के एक-एक शामिल थे।


चांपा एस डी एम श्री बजरंग दुबे द्वारा रायगढ़ जिले के 3 शिविरार्थियों को दवा किट, एक सप्ताह के लिए राशन, पेयजल और नाश्ता उपलब्ध कराया गया और उनके स्वास्थ्य की जांच कराई गई और वाहन से रवाना किया गया ।
ज्ञातव्य है कि कोविद-19 को नियंत्रित करने लागू लॉकडाउन में जांजगीर-चांपा जिले के उक्त शिविरों में आश्रय पाए लोगों के लिए भोजन आवास, चिकित्सा और सेनेटाइजर, मास्क के साथ-साथ मनोरंजन की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। सभी को घर जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई ।
 



Share

Leave a Reply