गरबा के दौरान रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा हुक्का, भाजयुमो ने की कार्रवाई की मांग...
रायपुर, हिंदू धर्म के पवित्र त्यवाहर नवरात्र में माता के अराधना के लिए गरबे का आयोजन किया जाता है। जिसमें विभिन्न रेस्टोरेंट, होटल ,क्लब ,समितियां द्वारा आयोजन किया जाता है।भारतीय जनता पार्टी के रायपुर जिला महामंत्री ओंकार बैस के द्वारा माना थाना के नगर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपते हुए `द इंडियन वोक रेस्टोरेंट` में गरबे के नाम पे हुक्का परोस कर युवाओं को बिगाड़ने का जो कार्य किया जा रहा है उससे अवगत करवाया साथ ही साथ ऐसे कार्यक्रमों में तुरंत रोक लगाने की माँग की गई। भाजयुमो जिला महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी ने बताया कि गरबे के नाम ऐसे कार्यक्रमों से लोगों की आस्था को चोट पहुँचती है और इसको बर्दास्त नहीं किया जायेगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने माँग की होटल संचालक एवं आयोजन समिति के ऊपर कार्यवाही हो और इस आयोजन को तुरंत बंद किया जाए। पुलिस के बिना जानकारी के ऐसे आयोजन कैसे हो जाते है जबकि नियमता पुलिस प्रशासन के आदेश के बिना ऐसा कोई भी आयोजन नहीं हो सकता है और ऐसा आयोजन हो रहा है तो पुलिस के कार्यप्रणाली पे सवाल भी खड़ा करता है। अगर ये आयोजन बंद नहीं होगा तो भाजयुमो आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और रेस्टोरेंट संचालक/ आयोजन समिति की होगी।ऐसे घटिया आयोजन हम आस्था के नाम पे रायपुर में नहीं होने देंगे।
इस ज्ञापन में भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र ठाकुर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हरिओम साहू, प्रणय साहू, जिला कोषाध्यक्ष रितेश मोहरे, जिला मंत्री मुकेश पटेल, सोनू यादव, मंडल अध्यक्ष नरेश पिल्ले, भरत कुंड, कृष्णा यादव, प्रेम राहुल सेन, कान्हा यादव, प्रेम कुर्रे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।




