बड़ी खबर : अग्रसेन चौक स्थित इस कैफ़े में ताला लगाकर पिलाया जा रहा था हुक्का, पुलिस ने की छापेमार कार्यवाही
बिलासपुर | न्यायधानी बिलासपुर शहर के कैफे में छापा मार कर हुक्का पिलाने दो कैफे संचालको को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त कैफे में तारबहार पुलिस ने हुक्का की कार्यवाही की थी पर दुबारा संचालक कार्यवाही की जद में आ गए हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात एसएसपी पारुल माथुर को सूचना मिली कि अग्रसेन चौक स्थित ब्लैक जेक कैफे में संचालक द्वारा हुक्का पिलाया जा रहा हैं। सूचना पर एसएसपी माथुर द्वारा सीएसपी मंजुलता बाज को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिस पर सीएसपी मंजुलता बाज ने तारबहार की पुलिस टीम के साथ उक्त कैफे में दबिश दी। कैफे के बाहर ताला लटक रहा था पर अंदर लाइट जल रहा था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा किसी तरह अंदर झांक कर देखा गया तो सारा माजरा स्प्ष्ट हो गया। पुलिस द्वारा चेतावनी दे कर दरवाजा खुलवाया गया और अंदर दबिश दे कर चार हुक्का पीने वाले कालेज के छात्रो व दो हुक्काबार संचालको को पकड़ा गया।




