भीषण सड़क हादसा : बारातियों से भरी बस पलटी, 12 लोग गंभीर रूप से हुए घायल....
महासमुंद : जिले से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आई हैं। यहां एक बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना में 11 से 12 लोगो को चोटें आई हैं।
यह पूरा मामला बरगढ़ से रायपुर जाने वाले एनएच-53 में ढांक टोल प्लाजा के पास हुआ। घटना मे घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। बताया जा रहा है कि टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।




