भीषण सड़क हादसा : खड़ी ट्रक से टकराई स्कार्पियो 2 की मौत 7 लोग हुवे घायल, जानिये खबर विस्तार से........
कोंड़ागांव : जिले के बनियागांव के पास रायपुर से वापस बीजापुर आ रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की स्कार्पियो वाहन खड़ी ट्रक से टकरा गई, इस हादसे में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है, वहीं सात घायल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल कोंड़ागांव में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर से आंदोलन में शामिल होकर बीजापुर लौट रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की स्कार्पियो क्रमांक सीजी 20 जे 6397 कोंडागांव के पास खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर सभी को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मृत घोषित कर दिया, वहीं सात घायलों का उपचार जारी है।




