भीषण सड़क हादसा : बाइक से गिरकर दो लोगों की हुई मौत...
महासमुंद : बाइक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना तेंदूकोना थाना क्षेत्र की है। बीते 19 जनवरी को दीपक कुमार ठाकुर, जनकराम ठाकुर एवं राजू ठाकुर बाइक सीजी 06 बी 3927 में मुनगासेर से छत ढलाई करने के बाद रात 8 बजे वापस अपने घर तेन्दूकोना जा रहे थे। बाइक दीपक चला रहा था।
मुड़ागांव के पास सड़क किनारे गड्ढे में तीनों गिर गए। चोट आने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां जनकराम ठाकुर और दीपक कुमार ठाकुर की मौत हो गई। राजू ठाकुर को रायपुर मेकाहारा रिफर किया गया। पुलिस ने धारा 304(ए), 337 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।




