CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मरीजों से ज्यादा पैसा लेने और गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले अस्पताल पर गिरी गाज

मरीजों से ज्यादा पैसा लेने और गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले अस्पताल पर गिरी गाज
Share

कवर्धा। जिले में कोविड नियंत्रण के लिए शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी कोविड गाइड लाइन के दायरे में इलाज की अनुमति दी गई है, ताकि सही समय पर उपचार कराकर मरीजों की जानें बचाई जा सके। इसके लिए बाकायदा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया व नियमानुसार कोविड मरीजों के इलाज की अनुमति प्रदान की गई। लेकिन कुछ अस्पतालों से लगातार मरीजों से अधिक पैसे वसूलने, कोविड गाइड लाइन का पालन न करने व प्रॉपर रिपोर्ट नही करने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। जन शिकायतों के मद्दे नजर आज शहर के एक निजी अस्पताल चन्द्रायण हेल्थ केयर के यंहा कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। उक्त कार्रवाई के सम्बंध में जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ केशव ध्रुव व डीपीएम नीलू धृतलहरे ने बताया कि निजी अस्पताल चन्द्रायण हेल्थ केयर में निरीक्षक दल ने बहुत सी गड़बड़ियां पाई। मरीजों के रिकॉर्ड से लेकर , राशि वसूलने तक कोई जानकारी प्राप्त नही हुई। उक्त आधार पर सम्बन्धित निजी अस्पताल के संचालक को नोटिस जारी की गई व आगामी समय में कोई कोविड पेशेंट एडमिट न करने का निर्देश दिया गया है।

समस्त निजी अस्पतालों पर निरीक्षण टीम की नजर रहेगी
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कोविड जैसे महामारी के दौर पर जनसहयोग की जगह निजी अस्पताल द्वारा अतिरिक्त राशि वसूली पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम बनाकर कोविड इलाज करने वाले सभी निजी अस्पतालों के डेली निरीक्षण करने व रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए शासन द्वारा जारी राशि ही मरीजो से ली जानी चाहिए।
आज की कार्रवाई में तहसीलदार बिसाहिन चौहान, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ केशव ध्रुव, डीपीएम नीलू धृतलहरे, नर्सिग एक्ट नोडल डॉ स्वदेश जायसवाल, ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र पाटीदार व आयुष्मान कार्यक्रम के जिला सलाहकार सैय्यद असलम अली शामिल थे।
 



Share

Leave a Reply