BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मेकाहारा : आधा दर्जन स्टाफ नर्स और अधीक्षक के बीच हुई तीखी बहस, मामला ने पकड़ा तूल, स्टाफ नर्सो ने की शिकायत

मेकाहारा : आधा दर्जन स्टाफ नर्स और अधीक्षक के बीच हुई तीखी बहस, मामला ने पकड़ा तूल, स्टाफ नर्सो ने की शिकायत
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल  डॉ भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय अर्थात मेकाहारा की व्यथा आए दिन सुनाई देती रहती है  इस सबसे बड़े अस्पताल में सिर्फ छत्तीसगढ़ के ही नहीं बल्कि राज्य के सीमावर्ती राज्यों से भी काफी संख्या में इलाज कराने लोग आते हैं। इस बार बदहाली का मामला नहीं बल्कि अस्पताल में कार्यरत स्टाफ और अधीक्षक के बीच विवाद होने की खबर प्रकाश में आई है। सरकारी हॉस्पिटल मेकाहारा अधीक्षक और स्टाफ नर्स के बीच जमकर विवाद हुआ। अस्पताल की स्टाफ नर्स अधीक्षक डा. विनीत जैन के व्यवहार से नाराज थीं। हालांकि बाद में अधीक्षक ने स्टाफ नर्स से माफी मांगकर मामला शांत किया। स्टाफ नर्सो के अनुसार सुबह राउंड के दौरान एक मरीज के इलाज पर पहले तो अधीक्षक खुश हुए। फिर बातचीत के दौरान अभद्रता कर बैठे।

नाराज नर्सो ने की शिकायत तो अधीक्षक ने मांगी माफी :--
नाराज नर्सों ने शिकायत का मन बनाया तो अधीक्षक ने माफी मांग ली। इस दौरान माना के कोविड-19 अस्पताल से ड्यूटी कर वापस लौटे नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी का भी मुद्दा उठा। नर्सों की मांग थी कि 6 स्टाफ की ड्यूटी माना के कोविड अस्पताल में लगाई गईं थी लेकिन उन्हें बिना क्वारंटीन किए मेकाहारा में ड्यूटी करवाई जा रही है। जो अन्य स्टाफ के साथ मरीजों के लिए भी खतरनाक है।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इस मामले में अधिकारियों से बात करेंगे
- टीएस सिंहदेव (स्वास्थ मंत्री छत्तीसगढ़ शासन )
 


Share

Leave a Reply