CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मकान हड़पने दामाद ने सास पर किया चाकू से हमला...

मकान हड़पने दामाद ने सास पर किया चाकू से हमला...
Share

बिलासपुर । मकान में कब्जा करने के लिए दामाद ने अपनी सास पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी की भी युवक ने पिटाई कर दी। मारपीट के बाद युवक वहां से भाग निकला। घायल महिला को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। जरहाभाठा निवासी रेखा खांडे(25 वर्ष) मजदूरी करती हैं। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने पहले पति को छोड़कर एक साल पहले समीर से शादी कर ली थी। रेखा के पिता तीन साल से किसी मामले में रायपुर जेल में बंद हैं। इसके कारण उसकी सौतेली मां रामकली अकेली रहती है। इसके कारण समीर उसकी मां के मकान में कब्जा करना चाहता है। इस बात को लेकर समीर ने 26 मार्च को रेखा की पिटाई कर दी थी। इसके बाद से रेखा अपनी सौतेली मां रामकली के साथ रह रही है। देर शाम समीर अपनी सास के घर आया। इस दौरान मकान में कब्जे की बात को लेकर वह अपनी सास से विवाद करने लगा। इसी बीच उसने अपनी सास पर चाकू से हमला कर दिया। गले में गहरा जख्म लगने से रामकली बेहोश हो गई।
बीच-बचाव करने आई अपनी पत्नी रेखा की भी पिटाई कर दी। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। महिला ने डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल महिला को सिम्स में भर्ती कराया। रेखा ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश कर रही है।
 



Share

Leave a Reply