CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

गौठान निर्माण की आड़ में तोड़े जा रहे मकान, ग्रामीणों ने लगाया सरपंच पर आरोप

गौठान निर्माण की आड़ में तोड़े जा रहे मकान, ग्रामीणों ने लगाया सरपंच पर आरोप
Share

बलौदाबाजार । धाराशिव पंचायत में गौठान निर्माण के आड़ में ग्रामीणों को हटाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी रंजिश के कारण सरपंच व पंचायत के प्रतिनिधि गौठान निर्माण की आड़ में बदला लेने की कोशिश कर रहे है। धाराशिव के ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि वे उनके पूर्वज सहित स्वयं इस जगह पर विगत लंबे वर्षों से जीवन यापन कर निवास करते आ रहे है। जिस पर सरपंच और पंचायत के प्रतिनिधि चुनावी रंजिश रख उनके साथ लड़ाई झगड़ा कर रहे है, और उनके मकानों को गौठान निर्माण के आड़ में तोड़ने का प्रयास कर रहे है। ग्रामीणों ने आगे कहा कि गाँव से ही लगे कुछ दूरी पर अनेकों एकड़ जमीन खाली पड़ा है जहाँ गौठान निर्माण करना चाहिए। लेकिन जानबूझकर हम लोगों के मकानों को तोड़ाने का प्रयास कर रहे है जो गलत है। साथ ही साथ ग्रामीणों ने आगे बताया कि गाँव में और कब्जा कर रह रहे है उनको छोड़कर इन्हें ही हटाना ठीक नहीं है। वहीं ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से खाली जमीन में गौठान निर्माण करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर सरपंच ने खुद पर लगाए आरोप को गलत बताया। जबकि बीडीसी ने पूरे दर्राभांठा में कब्जा कर रहने की बात कही। ऐसे में अब प्रशासन को न्याय संगत निर्णय कर, निर्णय लेने की आवश्यकता है ताकि सभी की समस्या सुलझ सके। 

 



Share

Leave a Reply