CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

5 दिनों में चिटफंड निवेशकों के जाने कितने आवेदन जमा हुए

5 दिनों में चिटफंड निवेशकों के जाने कितने आवेदन जमा हुए
Share

धमतरी । छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा चिटफंड कंपनियों में निवेशकों की जमापंूजी की वापसी के लिए आवेदन लिया जा रहा है। 5 दिनों के भीतर धमतरी जिले में 34071 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ज्ञात हो कि अब 20 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग ने 15 जुलाई को आदेश जारी कर कहा था कि चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों से धन वापसी के लिए आवेदन 2 अगस्त से 6 अगस्त तक लिया जाए। कलेक्टर पीएस एल्मा ने धमतरी, कुरूद, नगरी एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाकर आवेदन के लिए प्रोफार्मा लोगों तक प्रसारित किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर धमतरी, कुरूद, भखारा, मगरलोड, नगरी तहसील में काउंटर खोलकर आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। पहले ही दिन से आवेदन जमा कराने वालों की भारी भीड़ लग गई। 5 दिनों के भीतर जिले के निवेशकों ने 34071 आवेदन जमा कराए हैं जिसमें धमतरी में 9345, कुरूद में 5541, भखारा में 4575, मगरलोड में 4910, नगरी में 9700 आवेदन प्राप्त हुए हैं।


तारीख बढऩे के बाद सूनसान नजर आया इंडोर स्टेडियम
चिटफंड कंपनियों में जमा रकम वापसी के लिए आवेदन जमा करने की तिथि 20 अगस्त तक बढऩे के बाद धमतरी में इंडोर स्टेडियम 7 अगस्त को सूनसान नजर आया। कुछ लोग ही पहुंचकर अपना आवेदन जमा करते दिखाई दिए। 6 अगस्त को अंतिम तिथि होने की वजह से जमकर भीड़ थी। जैसे ही गृह विभाग द्वारा 20 अगस्त तक जमा करने की तिथि की घोषणा की गई, मानो भीड़ ही खत्म हो गई। अब लोगों को आवेदन जमा करने भरपूर समय मिल गया है। इंडोर स्टेडियम में 4 काउंटर की जगह अब सिर्फ 2 काउंटर रखे गए हैं जहां अब आसानी से निवेशक अपना फार्म जमा कर सकते हैं।
 



Share

Leave a Reply