CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

समय पर कोरोना वैक्सीन नहीं मिली तो कैसे चलेगा टीकाकरण : टीएस सिंहदेव

समय पर कोरोना वैक्सीन नहीं मिली तो कैसे चलेगा टीकाकरण : टीएस सिंहदेव
Share

रायपुर, देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते केंद्र सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना टीका लगाने के अभियान की घोषणा की है। इस बीच 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन में टीके की किल्लत का सामना कर रहे राज्यों की चिंता और बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया है कि वैक्सीन उत्पादक कंपनियां समय से वैक्सीन उपलब्ध कराने को तैयार नहीं हैं। अगर समय से वैक्सीन नहीं मिली तो हमारे पास टीकाकरण अभियान चलाने का कोई तरीका नहीं है।
सिंहदेव ने कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, पंजाब और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्रियाें के साथ कोरोना के हालात पर चर्चा की। कांग्रेस की ओर से बुलाई गई वर्चुअल बैठक में सिंहदेव ने कहा, इस समय में देश में 7 करोड़ वैक्सीन का उत्पादन हो रहा है। जो प्रक्रिया तय हुई है कि उसके मुताबिक इस वैक्सीन में से 3.5 करोड़ तो केंद्र सरकार लेगी। शेष बचे आधे हिस्से में सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ निजी अस्पतालों को भी वैक्सीन लेना है। ऐसे में राज्यों को हर रोज 20 हजार से 50 हजार डोज वैक्सीन ही मिल पाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अभी हमारे पास टीकाकरण के 3 हजार केंद्र हैं। यहां 7 हजार वैक्सीनेटर तैनात हैं। इन केंद्रों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है, लेकिन वैक्सीन ही नहीं मिलेगी तो वैक्सीनेशन कैसे होगा। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी अपनी बात रखी।
मुख्यमंत्री बघेल ने `केंद्र सरकार के सिस्टम` पर लगाया लूट का आरोप, कहा- आपदा भी जनता झेले और आपदा से बचने का आर्थिक बोझ भी

एक महीने तक नहीं उपलब्ध करा सकती कंपनी
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया, उन्हें जानकारी मिली है कि असम ने सीरम इंस्टीट्यूट से वैक्सीन की आपूर्ति के लिये संपर्क किया था। उन्हें बताया गया, एक महीने तक वे कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं करा पाएंगे। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बताया, कंपनी ने उन्हें बताया है कि 15 मई से पहले वे आपूर्ति नहीं कर पाएंगे। ऐसे में वैक्सीनेशन कैसे होगा।

50 लाख डोज का पहला ऑर्डर देगी छत्तीसगढ़ सरकार
स्वास्थ्य मंत्री ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि हम केंद्र सरकार से मूल्य और आपूर्ति की सुगमता आदि पर बातचीत कर रहे हैं। एक-दो दिनों में सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड वैक्सीन के 50 लाख डोज का पहला ऑर्डर भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा, भारत बायोटेक ने वैक्सीन का दाम 600 रुपए प्रति डोज तय किया है। इसको खरीदने के बारे में हमें नये सिरे से विचार करना होगा। राज्य सरकार ने सभी नागरिकों को फ्री में वैक्सीन उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
 



Share

Leave a Reply