CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कैसे विराजेंगे विघ्नहर्ता, मूर्तिकार इस बार फिर असमंजस में

कैसे विराजेंगे विघ्नहर्ता, मूर्तिकार इस बार फिर असमंजस में
Share

दुर्ग, छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी शासन से गुहार लगाने की तैयारी कर ली हैं। कोरोना काल के चलते पिछले साल भी कलाकारों का दाना पानी छिन गया था और इस बार भी सरकार ने अभी तक गाइडलाइन जारी नहीं कर पाई हैं। अब कलाकार करे तो क्या करे पिछले वर्ष मूर्तिकारों ने कर्ज लेकर मूर्तियां बनाई लेकिन शासन की गाइडलाइन मात्र दस दिन पहले आई जिससे सभी समितियों ने ऑडर केंसल कर दिया और अपना एडवांस वापस ले लिया। अगर इस बार भी ऐसे हुआ तो कलाकारों के सामने आत्म हत्या करने के अलावा कोई रास्ता नही बचेगा। कलाकार मूर्तिकार संघ परिवार चाहता है कि शासन इस वर्ष शीघ्र गाइडलाइन जारी कर कलाकारों को मूर्तियां बनाने तथा समितियों को विराजित करने की अनुमति प्रदान करे, जिससे कलाकारों के परिवारों के घर का चूल्हा जल सके, उनके बाल बच्चों की पढ़ाई लिखाई हो सके। उन्होंने शासन से प्रश्न करते हुए कहा कि जब दारू भट्टी में भीड़ लगी हैं उसमें कोरोना नही होता, तो क्या गणेश जी, दुर्गा पूजा करने से कैसे कोरोना होगा। सीधी सच्ची बात यह है कि सरकार हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाना चाहती है, धर्म विरोधी गतिविधियों पैदा कर रही हैं। छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवानंद साहू एवं उनके सभी सदस्यों ने अंतिम बार शासन से आग्रह करते हुए कहा कि इस समय हमारी पुकार सुनकर गाइडलाइन जारी कर कलाकारों के हित में फैसला करें।  



Share

Leave a Reply