हमर कका स्मार्ट लगथे: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से प्रसिद्ध यूट्यूबर श्री देवराज पटेल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध यूटयूबर श्री देवराज पटेल ने सौजन्य मुलाकात की। श्री पटेल ने मुख्यमंत्री के समक्ष ही ‘‘काका स्मार्ट लगथे‘‘ का विडियो बनाया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उनके मजाकिया अंदाज पर ठहाके लगाए और उनके कार्य और जज्बे की सराहना की। महासमुंद जिले के निवासी श्री देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के जाने-माने यूट्यूबर है। उनके यूट्यूब चैनल के 3 लाख से भी ज्यादा फालोवर है। वे ज्यादातर काॅमेडी विडियो बनाते है। श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करना और उनके साथ विडियो बनाकर वे काफी उत्साहित है। श्री पटेल ने बताया कि वे प्रसिद्ध यूट्यूबर श्री भुवन बाम के साथ काॅमेडी वेबसीरीज ढिंढोरा में भी काम कर चुके हैं। इस दौरान विधायकद्वय श्री देवेन्द्र यादव एवं श्रीमती संगीता सिन्हा, रेडियो मिर्ची के काॅपीराइटर श्री अंकित दुबे, आकाश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हमर #कका #देवराज_पटेल के संग #दिल_से_बुरा_लगता_है_भाई @bhupeshbaghel @ChhattisgarhCMO #bhupeshbaghel #भूपेश_बघेल pic.twitter.com/rd1aNIg6kT
— Chhattisgariha Mukhyamantri (@CGMukhyamantri) October 23, 2021




