राज्य के कोरोना हॉट स्पॉट क्षेत्र में सड़क पर बहाना पड़ रहा सैकड़ों लीटर दूध, जाने कहा की है ये खबर
कोरबा | छत्तीसगढ़ के एक मात्र कोरोना हॉट स्पॉट कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिए जाने से दूध के कारोबारियों को सड़क पर सैकड़ों लीटर दूध बहाना पड़ रहा है। कस्बे में दूधियों की आमद न होने देने से दूध का कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया है। यहां प्रतिदिन करीब 1500 लीटर दूध की खपत पर चपत लग गई है। जिला प्रशासन यहां दूध की आपूर्ति तो करा रहा है, लेकिन पैकेट वाले दूध का ही वितरण हो रहा है। इससे दुग्ध व्यवसायियों को दूध बेकार बहाना पड़ रहा है।
प्रशासन की टीम होम डिलिवरी के माध्यम से जरूरी सामानों की आपूर्ति घरों में कर रही है। इस सूची में दूध शामिल है, लेकिन केवल पैकेटवाले दूध के वितरण की ही अनुमति है। इसका सीधा असर जिलेभर के संचालित तबेलों पर भी पड़ा है। 50-60 मवेशियों वाले कई तबेलों के संचालकों के यहां प्रतिदिन 100 से 150 लीटर दूध बच रहा है। गाय हो या भैंस दूध यदि नहीं दुहा गया तो थनेला की बीमारी का खतरा है। ऐसे में ज्यादातर दुग्ध व्यवसायी दूध को या तो चिर.परिचतों को मुफ्त में बांट रहे या फिर मजबूर होकर सड़क पर बहा रहे हैं। छत्तीसग? में कोराना का शुक्रवार को एक नया केस आया है। अब तक कुल 37 संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 30 ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 11386 सैंपल टेस्ट हुए हैं।




