CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जंगली सुअर का शिकार कर मांस बेचते हुए 9 को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जंगल में शिकारियों ने बिछाया था करंट वाला तार का फांदा

 जंगली सुअर का शिकार कर मांस बेचते हुए 9 को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जंगल में शिकारियों ने बिछाया था करंट वाला तार का फांदा
Share

महासमुंद। झलप के ग्राम कोलपदर में वन विकास निगम के जंगल में जंगली सुअर का शिकार व मांस बेचते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े शिकारी ग्राम कोलपदर के रहने वाले है । इन लोगों ने वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 91 में करंट प्रावाहित फांदा बिछाकर जंगली सुअर का शिकार किया था। महासमुंद वन परिक्षेत्र अधिकारी एसआर डडसेना ने बताया कि झलप के पास ग्राम कोलपरदर के वन विकास निगम के जंगल में कुछ लोग विद्युत तार का फंदा बनाकर जंगली सुअर का शिकार कर उसे मांस को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं । सूचना पर मुखबिर की निशानदेही पर उक्त मौके पर पहुंची, जहां देखा कि 9 लोग जंगली सुअर का शिकार कर मांस बेचने के लिए रखे हैं । इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार किया है । इन आरोपियों के पास से शिकार संबंधी उपकरण भी बरामद किए गए हैं । ये लोग जंगल में जंगली सुअर का शिकार करने के लिए करंट प्रवाहित वाला फांदा बिछाया था । इसी की चपेट में जंगली सुअर फंसा और उसकी मौत हो गई । इसके बाद उसके मांस को बेचने रहे थे । इन आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, (2), (3) 43(1) क, 44, 52 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है । 

इन्हें टीम ने इन शिकारियों को पकड़ा-
मुखबिर की सूचना पाकर टीम कोलपदर के जंगल में घेराबंदी कर गांव के चमार सिंह पिता चंदर (45), रातु पिता जोहर सिंह पिता (50), गयाराम पितानकुल सिंह धु्रव (63), बुटिया पिता साधु विश्वकर्मा (40), परदेशी पिता रामा निषाद (26), साधुराम पिता परसराम यादव (50), लेकेश पिता संतलाल यादव (31), कैलाश कुमार पिता बिहारी लाल (29) एवं ह्दयराम पिता रथ्थू राम साहू (32) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । ये सभी जंगली सुअर का शिकार करने के बाद उसका मांस बेच रहे थे । 

शिकारियों से ये बरामद 
वन विभाग की टीम ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 557 मीटर जीआई तार, 31 नग खुटी, 1 नग तीर, एक कत्तल, 3 नग छुरी, 1 नग कढ़ाई, 1 ढक्कन, तराजू, बट, डेढ़ किलो मांस, चम्मस जब्त किया गया है । 


Share

Leave a Reply