नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पति-पत्नी ने एक दूसरे को चाकू-हथोंढ़ा से किया घायल, जाने क्या थी घटना की वजह

पति-पत्नी ने एक दूसरे को चाकू-हथोंढ़ा से किया घायल, जाने क्या थी घटना की वजह
Share

दंतेवाड़ा | जिले के गीदम नगर के हारमपारा में पति-पत्नी के मध्य हुये विवाद में पत्नी ने अपने पति बंटी कश्यप पिता नानी कश्यप उम्र 26 वर्ष को चाकू मारकर घायल कर दिया। वही पति ने भी अपनी पत्नी मीना कश्यप उम्र 30 वर्ष को हथोड़ा से सर पर वार कर दिया जिससे दोनों पति-पत्नी घायल हो गये हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पति द्वारा पत्नी से शराब पीने के लिए पैसा मांगने पर दोनो के मध्य शुरू हुए विवाद की परिणीति स्वरूप पति-पत्नी ने एक दूसरे को बुरी तरह घायल कर लिया। पड़ोसियों ने बताया कि जब दोनो का विवाद शुरू हुआ तब दोनों पति-पत्नी नशे की हालत में थे। आसपास के लोगो ने घटना की जानकारी फोन के माध्यम से 108 को दी और 108 के द्वारा दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि जब से राज्य सरकार ने शराब बेचने की छूट प्रदान की है तब से लगातार घरेलू हिंसा के मामले नये-नये स्वरूप में देखने को मिल रहे हैं, वैसे भी बस्तर में शराब बनाने और पीने की वैधानिक छूट मिली हुई है। जिसका दुस्प्रभाव प्राय: यहां देखने को मिलते हैं।
 


Share

Leave a Reply