पत्नी के फोन पर गैर मर्द से बात करने से पति हुआ नाराज, युवक पर धारदार हथियार से किया वार
जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना के झारउमर गांव टियुसगुड़ा पारा में आरोपी डमरू भारती की पत्नी फोन से गैर मर्द से बात करने पर पति को इतना आवेशित और उत्तेजित कर गया कि आरोपी डमरू भारती ने कत्ल के इरादे से धारदार हथियार से गैर मर्द लछिन्दर कश्यप उर्फ मुन्ना के गले पर वार कर दिया हालांकि गहरे जख्म के बावजूद घायल जिंदा है, और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी डमरू भारती को गिरफ्तार कर गैर इरादतन कत्ल के मामले की धारा 307 भादवि कायम कर उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया झारउमरगांव टियुसगुडा पारा निवासी लछिन्दर कश्यप उर्फ मुन्ना गांव के डमरू भारती की पत्नि से फोन पर बतियाता रहता है। इस रंजिश के चलते डमरू भारती ने मुन्ना उर्फ लछिन्दर के गले पर टंगिया से वार कर भाग गया। पुलिस ने दबिश देकर डमरू भारती को पकड़ा, पूछताछ करने पर उसने हमला करने के कारण का खुलासा करने के साथ ही हमले का औजार टंगिया बरामद करवाया। आरोपी डमरू भारती ने बताया कि 17 मई की दरम्यानी रात सुमन भारती और लछिन्दर कश्यप छत पर सो रहे थे। उसी समय वह टंगिया लेकर गया और हत्या की नियत से मुन्ना के गले पर वार कर फरार हो गया था।




