दूसरी महिला से चैटिंग करने से मना करने पर पति ने कर दी पत्नी की जमकर पिटाई
रायपुर। दूसरी महिला से मोबाईल पर चैटिंग करने मना करने पर पति ने जमकर की पत्नी की पिटाई कर दी। मामले की रिपोर्ट पुरानीबस्ती थाने में दर्ज करायी गई है।
त्रिमुर्ति मंदिर लाखेनगर निवासी श्रीमती दिब्या मानिकपुरी 25 वर्ष पति लोमेश मानिकपुरी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का शादी 08 वर्ष पूर्व लोमेश मानिपुरी 29 वर्ष से हुई है व उसके तीन बच्चे है। पति देर रात तक एक महिला से मोबाईल पर चैटिंग कर बातचीत करते रहता है। 04 जून को रात 9.30 बजे मोबाईल पर चैटिंग करते समय मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का एवं पैर से मारपीट कर उसका सिर जमीन पर पटक दिया। जिसके चलते उसके सिर में चोट लगी व नाक से खून बहने लगा। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 294,323,506 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




