BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भोजन विवाद को लेकर पति ने की पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, पढ़े पूरी खबर

 भोजन विवाद को लेकर पति ने की पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, पढ़े पूरी खबर
Share

कोरबा। भोजन को लेकर हुए विवाद के बाद पहाड़ी कोरवा ने अपनी पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। उसका कहना था कि इसे मार कर मटन बनाऊंगा। बाद में मृतका के भाई को घटना की जानकारी दी और फ रार हो गया। पुलिस ने देर शाम आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
 
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम देवपहरी क्षेत्र की है। ग्राम चिरईझुंझ डोकरमना का निवासी राम सिंह पहाड़ी कोरवा उरगा स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह पांच सितंबर की शाम परिवार समेत अपने ससुराल ग्राम जामभाठा देवपहरी गया हुआ था।
 
 
रविवार सुबह करीब छह बजे उसका जीजा व देवपहरी कन्या माध्यमिक शाला में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनीराम कोरवा जामभाठा आकर उसे बहन मानकुंवर के मौत की सूचना दी। रामसिंह खबर सुनते ही पत्नी मीना को मोटरसाइकल पर बिठाकर देवपहरी के लिए रवाना हो गया। जबकि आरोपी मनीराम गांव के दूसरे लोगों को बुलाने की बात कहकर जामभाठा में ही रुक गया। इधर रामसिंह व उसकी पत्नी को रास्ते में अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पांच सितंबर को उसकी बहन मानकुंवर व मनीराम के बीच भोजन को लेकर काफी विवाद हो रहा था।
 
 
दोपहर डेढ़ बजे से लेकर रात नौ बजे तक मनीराम अपनी पत्नी मानकुंवर को डंडा लेकर स्कूल परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर मार रहा था और कह रहा था कि इसे मारकर मटन बनाऊंगा। दरिंदगी पूर्वक मारपीट से मानकुंवर के हाथ-पैर, सिर, चेहरा और शरीर में गंभीर चोट पहुंची व मौत हो गई। मृतका के भाई रामसिंह की सूचना पर लेमरू पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ ही फरार आरोपित मनीराम के विरुद्ध धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपित की तलाश शुरू की गई और देर शाम उसे गांव से बाहर पकड़ लिया गया।


Share

Leave a Reply