CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

काली होने और लड़के जैसा दिखने का ताना मारता था पति, पत्नी ने टंगिया मारकर की हत्या

काली होने और लड़के जैसा दिखने का ताना मारता था पति, पत्नी ने टंगिया मारकर की हत्या
Share

 दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने काली होने और लड़का जैसा दिखने के ताने से तंग आकर अपने ही पति की टंगिया से गला काटकर हत्या कर दी। अमलेश्वर पुलिस ने सोमवार को कापसी गांव में 40 वर्षीय अनंत सोनवानी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी संगीता को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी महिला को उसकी चार महीने की बेटी के साथ जेल भेज दिया गया। रविवार रात महिला ने अपने पति की टंगिया मारकर हत्या कर दी।

काली होने और लड़के जैसा दिखने का ताना मारता था पति
घटना का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की। इस पर महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में बताया कि आरोपी ने उससे करीब डेढ़ साल पहले शादी की थी। शादी करने के बाद से आरोपी उससे मारपीट करने लगा था। उस पर काली होने और लड़के जैसा दिखने का ताना मारता था। पुलिस ने सोमवार को महिला के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज करके जेल भेज दिया।

मोबाइल पर फ्री फायर और फिल्म देखने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात 12 से सुबह 6 बजे के बीच की है। इसी दौरान महिला ने अपने पति की हत्या की थी। इसके पहले अनंत के घर आने के पहले संगीता और सौतेले बेटे हर्ष के बीच मोबाइल पर गेम खेलने और फिल्म देखने को लेकर विवाद हो रहा था। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद हुआ। फिर महिला ने घटना को अंजाम दिया।

पहली पत्नी की मौत के बाद की थी आरोपी महिला से मृतक ने दूसरी शादी
एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर के मुताबिक अनंत सोनवानी की पहली पत्नी की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसने डेढ़ साल पहले संगीता से दूसरी शादी की। संगीता पहले से शादीशुदा थी। अनंत ने उसे बेहतर जिंदगी और खुश रखने का झांसा देकर अपने साथ रख लिया था। अनंत की पहली पत्नी से 12 साल बेटा हर्ष है। जबकि संगीता से शादी करने के बाद दोनों की चार माह की बेटी है। पुलिस के मुताबिक पहले महिला ने पुलिस को यह बताया कि खाना खाने के बाद वह अपनी बेटी के साथ सो गई थी। जब सुबह उठी तो पति का लाश कमरे में पड़ी मिली। पुलिस को घटना के बाद से पत्नी पर शंका थी। इस वजह से उससे सख्ती से पूछताछ की।



Share

Leave a Reply