CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

IAS अनिल टुटेजा ने एक समाचार पत्र के संपादक और लेखक समेत 5 लोगों को भेजा एक करोड़ का मानहानि नोटिस

IAS अनिल टुटेजा ने एक समाचार पत्र के संपादक और लेखक समेत 5 लोगों को भेजा एक करोड़ का मानहानि नोटिस
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के IAS अनिल टुटेजा ने दिल्ली से प्रकाशित एक समाचार पत्र द स्टेट्समैन में एक लेख के प्रकाशित किए जाने पर संपादक और लेखक समेत 5 लोगों को 1 करोड़ की मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। 23 नवंबर को अखबार व पोर्टल में एक खबर I-T raids in C’ garh make glaring revelations के शीर्षक से प्रकाशित हुई थी।

नोटिस में इनके नाम शामिल 

आलेख के लेखक अजयभान सिंह, रविंद्र कुमार संपादक एवं एमडी, आरपी गुप्ता एमडी स्टेट्समैन हाउस, द स्टेट्समैन समाचार पत्र, द स्टेट्समैन लिमिटेड।

छवि ख़राब करने का लगाया आरोप 

आईएएस अधिकारी के मुताबिक इस आर्टिकल से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। अनिल टुटेजा की ओर से वकील अर्शदीप सिंह ने स्टेट्समैन को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि- अखबार प्रबंधन को यह अर्टिकल वेब पोर्टल से तत्काल वापस लेना पड़ेगा। सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से उनके मुवक्किल IAS अनिल टुटेजा से उनकी छवि खराब करने हेतु संपादक, प्रबंधन द्वारा माफी मांगी जाए। साथ ही उन्हें 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए। साथ ही दिल्ली के तिस हजारी कोर्ट में कानूनी कार्यवाही के दौरान उनका जो भी खर्च हुआ है उसकी भी मांग IAS अधिकारी ने की है।



Share

Leave a Reply