BIG BREAKING : IAS निहारिका बारिक की स्वास्थ्य विभाग से हुई छुट्टी, IAS रेणु जी. पिल्ले को मिली जिम्मेदारी
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य विभाग की एसीएस निहारिका बारिक को सरकार ने विभाग से छुट्टी दे दी है। विभाग की जिम्मेदारी अब रेणु जी. पिल्ले को दी गई है। रेणु पिल्ले अभी तक एसीएस चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के डीजी का एडिश्नल चार्ज संभाल रही थी। अब उन्हें स्वास्थ्य विभाग के एसीएस की भी जिम्मेदारी दे दी गयी है।
1991 बैच की आईएएस रेणु पिल्ले जिस दिन स्वास्थ्य विभाग के एसीएस का जिम्मा संभालेंगी, उसी दिन से निहारिका बारिश सचिव स्वास्थ्य विभाग के प्रभार से मुक्त हो जायेगी। आपको बता दें कि हेल्थ सिकरेट्री निहारिका बारिक दो साल के चाइल्ड केयर लीव पर जा रही है। वो अपने हसबैंड के साथ जर्मनी जा रही हैं।





