CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ : आईसीआईसीआई बैंक ने दिया 25 नग ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 5 नग वाटर कूलर

छत्तीसगढ़ : आईसीआईसीआई बैंक ने दिया 25 नग ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 5 नग वाटर कूलर
Share

रायपुर। राज्य में कोरोना संक्रमण से पीड़ित एवं प्रभावित लोगों की मदद का सिलसिला जारी है। स्वयंसेवी, समाजसेवी संस्थाओं, दानदाताओं एवं व्यावसायिक संगठनों द्वारा राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम, पीड़ितों एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए शासन-प्रशासन के साथ जुड़कर हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। इसी तारतम्य में आज आईसीआईसीआई बैंक के पदाधिकारियों ने कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे से उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात कर 25 नग ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और 5 नग वाटर कूलर प्रदान किया। मंत्री रविन्द्र चौबे ने कोरोना संकट काल में मरीजों एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए बैंक द्वारा स्वर्स्फूत रूप से प्रदत्त सहायता की सराहना की।


आईसीआईसीआई बैंक द्वारा राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सीएसआर मद से लगातार सहायता पहुंचाए जाने का काम किया जा रहा है। जिसमे 25 नग ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर एवं 5 नग वाटर कूलर बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के कोविड मरीजों की मदद के लिए विशेष तौर पर बैंक द्वारा उपलब्ध कराया गया है। मंत्री रविन्द्र चौबे ने आईसीआईसीआई बैंक द्वारा कोविड मरीजों की सहायतार्थ प्रदत्त ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और वाटर कूलर को साजा विधानसभा क्षेत्र स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए रवाना करने के साथ ही आईसीआईसीआई बैंक टीम का आभार जताया।



Share

Leave a Reply