BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तालाब जाने के लिए रास्ता नहीं खोला तो किसान की डंडे से मारकर की हत्या

तालाब जाने के लिए रास्ता नहीं खोला तो किसान की डंडे से मारकर की हत्या
Share

पिथौरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुढ़ीपार में एक किसान की हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 18अगस्त शाम पांच बजे की है। आरोपी ने डंडे से मृतक के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे उसकी उपचार के दौरान बुधवार रात मौत हो गई।
 
 
थाना से मिली जानकारी अनुसार ग्राम मुढ़पार निवासी टीकाराम चौधरी गांव के मेन रोड पर खड़ा था। पोला त्यौहार के दिन ही गांव का संतराम सागर उर्फ संतु सागर डंडा लेकर उसके पासा आया और उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। वहां खड़े ग्रामीणों घटना को देखकर आवाज लगाया तो, आरोपी मौके पर से फरार हो गया। इधर, खून से लथपथ टीकाराम को ग्रामीणों व परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद से रायपुर रेफर कर दिया गया।
 
 
परिजनों ने उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई। इधर, मौत की खबर जैसे ही पुलिस को लगी, घेराबंदी कर आरोपी संतु सागर को गिरफ्तार किया। 

रास्ता नहीं खोलने नहीं खोलने की बात पर कर दिया हत्या-
थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार ने बताया कि मुढ़ीपार तालाब के पास ही मृतक का खेत है। ये खेत तालाब की मेड़ से लगा है। मवेशियों के आने जाने से फसल को नुकसान हो रहा था। जिसे रोकने के लिए मृतक ने मेड में कांटे लगा कर मार्ग बंद कर दिया था। मार्ग बंद होने से निस्तार भी बंद हो गया था।
 
 
जिसका विरोध मुढ़ीपार के ग्रामीणों ने किया और टीका पास जाकर तालाब का मार्ग खोलने कहा लेकिन टीका ने ग्रामीणों को दूसरी मेड से जाने की सलाह दी। इसके बाद ग्रामीण गुस्से में वापस आ गए। ग्रामीणों की वापसी के बाद आरोपी संत राम सागर टीका के पास पहुंचा और रास्ता खोलने की बात कहने लगा। टीका के मना करने पर संतराम ने अपने पास रखे डंडे से मृतक के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी गुरवार को मौत हो गई। 


Share

Leave a Reply