डॉक्टर हो तो उत्कर्ष त्रिवेदी जैसा, अपनी सीमाओं से परे जाकर मरीजों की मदद की
रायपुर। कोरोना काल में अनेक कोविड पेशेंट को ठीक कर चुके हाम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर उत्कर्ष त्रिवेदी सोशल मीडिया पर छाएं हुए है। बता दें कि डॉक्टर उत्कर्ष अपनी सीमाओं से परे जाकर मरीजों की मदद करने के कई मामले अक्सर जाने जाते है। कोरोना काल में तो डॉ. त्रिवेदी ने जिस तरह अपनी जान की परवाह किए बिना काम किया है, उसने अलग ही मिसाल कायम की है। मानवता से जुड़ा एक और अनूठा मामला उनके क्लीनिक का है। दरअसल उत्कर्ष कोरोना पेशेंट से बगेर मास्क के बातचीत और उनका इलाज कर रहे है। उनके सेवा भाव की वजह से पेशेंट में जीने का उत्साह खुद—ब—खुद बढ़ जाता है। डॉक्टर के इस काम की जमकर तारीफ हो रही है।




