CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

दम है तो ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करें-बृजमोहन

दम है तो ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करें-बृजमोहन
Share

 रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा चुनाव अब प्रचार,परिणाम की जगह ब्रम्हानंद पर केंद्रित होकर रह गया है। हालांकि दोनों ही पार्टियों ने रणनीति के तहत प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया है लेकिन बड़ा मुद्दा भाजपा प्रत्याशी पर लगा रेप का आरोप हैं जिससे सियासी माहौल और गरमा गया है। अब नया चर्चा ये है कि छत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस संपर्क में है कभी गिरफ्तारी हो सकती है। मामला वैसे झारखंड के जमशेदपुर में दर्ज है।
इधर भाजपा चुनाव प्रभारी और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है। बृजमोहन ने अपने बयान में कहा कि अगर सरकार में दम है तो ब्रम्हानंद नेताम को तुरंत गिरफ्तार करे। हम उनको चुनाव जिताकर दिखाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि गिरफ्तार करना है तो पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को गिरफ्तार करें। कांग्रेस ने षड्यंत्र कर ब्रम्हानंद नेताम का नाम केस में जोड़ा है।



Share

Leave a Reply