BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लाखों का अवैध गुटखा पान मसाला पुलिस ने किया जब्त,पढ़े पूरी खबर

लाखों का अवैध गुटखा पान मसाला पुलिस ने किया जब्त,पढ़े पूरी खबर
Share

गरियाबंद। प्रतिबंध के बाद भी छत्तीसगढ़ में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर लगाम नहीं लग पाया है। अवैध तरीके से ही सही, लोग धड़ल्ले से इन सामानों की कालाबाजारी कर रहे हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण गरियाबंद जिले में सामने आया है। आज दोपहर जिला प्रशासन के राजस्व अमला और पुलिस की टीम ने राजिम-फिंगेश्वर रोड पर गुटखा-पान मसाला से लोड वाहन को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इस वाहन में प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और जर्दा भरा हुआ हैं, जिसकी कुल कीमत करीब 14 लाख रुपए हैं।


एसडीएम जीडी वाहिले ने बताया कि इसकी पूर्व सूचना प्रशासन को मिल गई थी, जिस पर कार्रवाई की गई और सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि मुखबिर से इनपुट मिला कि गुटखे से भरा वाहन फिंगेश्वर-राजिम रोड पर आ रहा है। इस सूचना पर तत्काल एसडीएम वाहिले, तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा और थाना प्रभारी विकास बघेल अपने-अपने स्टाफ के साथ राजिम-फिंगेश्वर मार्ग पर स्थित तहसील कार्यालय के पास पहुंचे और संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। गाड़ी के पिछले हिस्से के पालीथीन से ढका गया था, जिसे हटाकर देखने पर पीछे कई बंद बोरियां मिलीं, जिसे खोलकर देखने पर अंदर प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटखा मिला। कुल 12 बोरियों में 74 कट्टी गुटखा जब्त हुआ।
जब्त गुटखे की कीमत 12 से 14 लाख रुपए बताई जा रही है। टीम द्वारा गाड़ी के चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह यह गुटखा गोबरा नवापारा के अशोक ट्रेडर्स के मालिक खेमचंद तेजवानी के कहने पर महासमुंद से ला रहा है। उसके पास इस संबंध में किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले हैं। पकड़ा गया वाहन खेमचंद तेजवानी के ही नाम पर रजिस्टर्ड है।
 



Share

Leave a Reply