रायपुर के महादेव घाट विसर्जन कुंड में श्रीगणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ शुरू, ढोल-नंगाड़ो के साथ दी जा रही बप्पा को विदायी
रायपुर | अनंत चर्तुदशी पर आज भगवान श्रीगणेश के लिए हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, वहीं ढोल-नंगाड़ो के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन भी किया जा रहा है। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए महादेव घाट में अस्थायी विसर्जन कुंड बनाया गया है, जहां नगर निगम का अमला सुबह से डटा हुआ है, जिनमें अधिकारीगण भी मौजूद है।
आयुक्त प्रभात मलिक ने श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन हेतु महादेवघाट के अस्थाई विसर्जन कुंड पर 19 सितम्बर की सुबह 6 बजे से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। महापौर एजाज ढेबर ने श्रद्धालुओं से नदी एवं तालाबों को प्रदूषण से सुरक्षित रखने अस्थाई विसर्जन कुंड में श्रीगणेश मूर्तियों का विसर्जन करने आव्हान किया है। महादेवघाट के अस्थाई विसर्जन कुंड में आज सुबह 6 बजे से 22 सितम्बर को दोपहर 2 बजे तक व्यवस्था का प्रशासनिक तौर पर सुचारु संचालन करने नगर निगम रायपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आयुक्त ने सभी निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों से माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा मूर्ति विसर्जन को लेकर जारी किये गये सभी दिशा - निर्देशों का श्रीगणेश की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान पूर्ण व्यवहारिक पालन शत-प्रतिशत रूप से करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।




