CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, राजधानी में छाए रहेंगे हल्के बादल, इन इलाकों में बारिश की संभावना......

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, राजधानी में छाए रहेंगे हल्के बादल, इन इलाकों में बारिश की संभावना......
Share

रायपुर। दाना तूफान की वजह से राजधानी रायपुर में शनिवार को मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा। दिन में आसमान में बादल रहेंगे। शाम-रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तूफान का असर अगले दो-तीन दिनों तक रहेगा। इस वजह से रायपुर में भी अगले कुछ दिन वातावरण में नमी रहेगी। इससे एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

शुक्रवार को भी राजधानी में मौसम ठंडा रहा। दिन का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहा। यह सामान्य से करीब एक डिग्री ही अधिक है। नमी बढ़ने के कारण दिन के तापमान में कमी आई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार को दिन में नमी थोड़ी ज्यादा रहेगी। इस वजह से दोपहर में आसमान में हल्के बादल नजर आएंगे।

 

छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में अच्छी बारिश की संभावना

ओडिशा से सटे छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में इस तूफान के कारण रात के समय अच्छी बारिश की संभावना है, जबकि हवा की गति भी यहां 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रविवार से हवा की गति में धीरे-धीरे कमी आकर यह 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

 
 


Share

Leave a Reply