CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जनहित में जारी आवश्यक सूचना : सीजी रेरा ने साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की

जनहित में जारी आवश्यक सूचना : सीजी रेरा ने साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (सीजीरेरा) ने आम नागरिकों, आवंटियों एवं प्रमोटरों को साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी है। प्राधिकरण के संज्ञान में आया है कि कुछ अनधिकृत व्यक्ति स्वयं को सीजीरेरा का अधिकारी अथवा कर्मचारी बताकर लोगों से धनराशि की मांग कर रहे हैं और साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं।

सीजीरेरा ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण द्वारा किसी भी प्रकार की राशि व्यक्तिगत बैंक खाते, मोबाइल नंबर, यूपीआई अथवा अन्य निजी माध्यमों से जमा कराने के निर्देश नहीं दिए जाते। प्राधिकरण से संबंधित सभी भुगतान केवल अधिकृत एवं निर्धारित माध्यमों से ही स्वीकार किए जाते हैं।

प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश अथवा धनराशि की मांग करने वाले व्यक्ति से सावधान रहें तथा अपनी बैंकिंग, ओटीपी या अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

सीजीरेरा ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा साइबर ठगी के प्रयास की जानकारी तत्काल साइबर सेल या निकटतम पुलिस थाने में दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

प्राधिकरण ने नागरिकों से सतर्कता बरतने और केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करने की अपील की है।



Share

Leave a Reply