BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा के निगम, मंडल, आयोग अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

भाजपा के निगम, मंडल, आयोग अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
Share

 रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की निगम, मंडल, आयोग के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज हुआ। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल एवं संगठन महामंत्री पवन साय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक की शुरुआत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की गई, जहां पार्टी के आदर्शों और मूल्यों को स्मरण किया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रदेश में भाजपा की जनसमर्थन को और अधिक सशक्त करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में वक्ताओं ने सभी अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों में जनसेवा को प्राथमिकता दें और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

यह बैठक भाजपा की संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार और संगठन मिलकर जनता के हितों के लिए कार्य करेंगे।



Share

Leave a Reply