कांग्रेस की निति और कार्य से प्रभावित होकर राजधानी के 4 निर्दलीय पार्षद कांग्रेस में हो रहे है शामिल
रायपुर,राजधानी के 4 निर्दलीय पार्षद कांग्रेस में शामिल होने जा रहे है। महापौर एजाज ढेबर के साथ निर्दलीय पार्षद निर्दलीय पार्षद जितेंद्र अग्रवाल, संध्या नानू ठाकुर, उमा चन्द्रहास निर्मलकर और मन्नू यादव मुख्यमंत्री हाउस पहुंचे हैं। कुछ देर बाद सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी।

महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड से पार्षद एवं एम् आई सी सदस्य श्री जीतेन्द्र अग्रवाल से बात करने पर उन्होंने बताया कांग्रेस की रीती निति और इस विषम परिस्तिथियों में भूपेश सरकार और महापौर एजाज ढेबर जी के कार्यो और उनकी विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ले रहा हु।




