8 सीजी गर्ल्स बटालियन में 27अप्रैल को ग्रुप कमांडर, ब्रिगेडियर वी एस चौहान युद्ध सेवा मेडल, ने यूनिट का दौरा किया
रायपुर। 8 सीजी गर्ल्स बटालियन के कैडेट्स ने ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अश्वनी सिन्हा ने यूनिट की संचालन प्रक्रिया ग्रुप कमांडर के साथ साझा की। बटालियन के कार्यालयीन क्षेत्रों की कार्य विधि का संक्षिप्त विवरण देते हुए ट्रेनिंग एक्टिविटीज एवं इंस्टीट्यूशनल ट्रेनिंग की चर्चा की गई। वर्ष भर के गतिविधियों के आधार पर उत्कृष्ट कैडेट्स को सम्मानित किया गया। 8 सीजी गर्ल्स बटालियन के कैडेट लता महानंद (दुर्गा महाविद्यालय), मानसी खंडे (नवीन कन्या महाविद्यालय), साक्षी बिसेन एवं पायल साहू (शिवोम विद्यापीठ) को सीएम अवार्ड , प्रणाली रंगारी एवं मोशमी मेश्राम (दुर्गा महाविद्यालय)और इशिका पाठक (शिवोम विद्यापीठ) को एनसीसी डे अवार्ड , मानसी खरे , श्रेया सिंह (केपीएस) , मुस्कान परिहार व टीना साहू (शिवोम विद्यापीठ) एवं संध्या साहू (बी पी पुजारी) को स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुरस्कार से कैप्टन अर्चना गोमाष्टा(दुर्गा महाविद्यालय ) एवं एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर, थर्ड ऑफिसर श्वेता अग्रवाल ( शिवोम विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल) )को एनसीसी में उनके निस्वार्थ एवं उत्कृष्ट कार्यो के लिए शिक्षा मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो निश्चित ही गौरव का क्षण रहा। ग्रुप कमांडर द्वारा गर्ल्स कैडेट्स के द्वारा दी गई गार्ड ऑफ ऑनर की खूब सराहना की, साथ ही एनसीसी कैडेट से चर्चा करते हुए गर्ल्स कैडेट को अपने काबिलियत व शक्तियों को पहचान कर अग्रसर होते रहने एवम भविष्य में गर्ल्स बटालियन के कैडेट्स के द्वारा इसी तरह उम्दा प्रदर्शन की आशा जताई । सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल मनबीर धनकर ,8सीजी के कमान अधिकारी कर्नल अश्वनी सिन्हा, प्रशासनिक अधिकारी मेजर प्रवीण एवम समस्त कार्यालीन अधिकारी उपस्थित रहे ।




