CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कुछ दिनों में लोग रायपुर को कहीं चौपाटीपुर न कहने लगे : राजेश मूणत

कुछ दिनों में लोग रायपुर को कहीं चौपाटीपुर न कहने लगे : राजेश मूणत
Share

 रायपुर। चौपाटी हटाओ की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने का शुक्रवार को दसवां दिन रहा। धरने को समर्थन देने रोज राजनैतिक, सामाजिक एवं छात्र संगठनों के लोग लगातार धरना पंडाल पहुँच रहे हैं। शुक्रवार को धरना स्थल पर सुबह विज्ञान महाविद्यालय के 50 से अधिक छात्र पहुंचे। वहीं देर शाम साहू समाज का महिला समूह भी श्रीमती वंदना साहू और सरिता संपदा के नेतृत्व में 20 से अधिक महिलाओं सहित धरना स्थल अपना समर्थन देने पहुँची।

रायपुर सांसद सुनील सोनी, राजेश मूणत और वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष राव ने सभी महिलाओं को समर्थन के लिए धरना स्थल पहुंचने पर साधुवाद दिया। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि लोगो मे इस आंदोलन के समर्थन में जो स्वजागृतता देखने को मिल रही है। यह वाकई में सराहनीय है एवं नगरनिगम के उदासीन अनैतिक निर्णय का प्रमाण पत्र है।

राजेश मूणत ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला पदाधिकारियो की बैठक भी ली। उससे पहले उन्होंने चौपाटी हटाओ की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए राज्य सरकार, महापौर और स्मार्टसिटी अधिकारियों को जमकर आड़े हाथ लिया। मूणत ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा की पहले मामला सिर्फ बच्चों के भविष्य संरक्षण का था और हम इसके लिए आंदोलनरत हुए। मगर जब हमने धीरे धीरे इसकी तह पर जाना चालू किया तो हमे गड़बड़ियों का अनियमितता का अंबार नजर आया। स्मार्टसिटी फंड से 1000 करोड़ रुपए की राशि का खुला बंदरबांट कांग्रेसी महापौर के संरक्षण में बे रोक टोक जारी है। मेरे पास हर कार्य का पूरा PDF है। जिसे हमारे कार्यकर्ता अब धरातल पर जनता के बीच लेकर जाएंगे। बताएंगे जनता को की आपकी सुविधाओं के लिए आधुनिक शहर निर्माण के लिए केंद्र द्वारा आबंटित राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। अनैतिक निर्माण, अनियमितता, मनमाना टैंडर , भ्रष्टाचार और निजी लोगो को लाभ पहुंचाने का कार्य महापौर की शह पर धड़ल्ले से जारी है। हम हर इन सभी गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज। उठाएंगे कांग्रेस के महापौर और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को जनता की गाढ़ी कमाई के आना पाई का हिसाब जनता को देना होगा। उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि महापौर पहले ही रायपुर में 7 से अधिक चौपटिया है और यह शायद आठवीं और इसके बाद नौंवी की भी तैयारी है। यहाँ से महज 200 मीटर की दूरी पर। कुछ दिनों में लोग रायपुर को कहीं चौपाटीपुर न कहने लगे ।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे अनिश्चितकालीन धरने को समर्थन देने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शनिवार को हमारे पंडाल आएंगे। हमने भाजपा जिला पदाधिकारियो और नेताओं की बैठक भी ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आंदोलन को प्रत्यक्ष समर्थन हमारे इस नेक नियत को और भी मजबूती प्रदान करेगा। हमारे प्रयासों को और भी सार्थकता प्राप्त होगी। हम सभी साथियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि कार्यक्रम स्वरूप गरिमामयी हो।

धरना स्थल में आहूत बैठक में आज अशोक पांडेय , प्रफुल्ल विश्वकर्मा , मीनल चौबे , शिवजलम दुबे ,भाजपा जिला महामंत्री द्वय ओंकार बैस , रमेश ठाकुर , उपाध्यक्ष बजरंग खंडेलवाल , आशु चंद्रवंशी , श्यामा चक्रवर्ती , ममता चंद्राकर , अमरजीत छाबड़ा , जिला मंत्री अकबर अली , गोपी साहू ,खेमकुमार सेन, मुरली शर्मा , सावित्री जगत , वंदना राठौड , राजू चक्रवर्ती , अमित शाह , गोविंदा गुप्ता , राहुल राव , अर्पित सूर्यवंशी , विशेष शाह , दीपक जयसवाल , भोला साहू , प्रीतम ठाकुर , श्रीनिवास राव, भूपेंद्र ठाकुर , अनिल सोनकर , नवीन शर्मा , सन्नी मावले , रजियन्त ध्रुव , जागो दुबे , विकास सेठिया ,पवन केशरवानी , चंद्रप्रकाश शर्मा , विनय जैन , नितेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 



Share

Leave a Reply