CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: आपसी विवाद में छोटे भाईयों पर चाकू से किया हमला एक की मौत एक घायल

बड़ी खबर: आपसी विवाद में छोटे भाईयों पर चाकू से किया हमला एक की मौत एक घायल
Share

जगदलपुर। जिले के कोड़ेनार थाना अंतर्गत ग्राम नैननार कुरुषपाल में आपसी विवाद में निवासी बुधु कश्यप ने अपने छोटे भाई कमलु की चाकू मारकर हत्या कर दिया, वहीं बीच बचाव करने आये सबसे छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी बुधु को घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुरुषपाल में कमलु और सोमो दोनों भाई एक ही घर मे रहते हैं। इनका सबसे बड़ा भाई बुधु घर से थोड़ी दूर अलग रहता है। बड़े भाई बुधु और मंझले भाई कमलु के बीच खेत मे जुताई करने बैल को लेकर विवाद शुरू हुआ। दोनों भाई बैल अपने पास रखना चाहते थे। इस बात को लेकर आवेश में आकर बुधु ने कमलु पर चाकू से हमला कर दिया, यह देखकर उसकी पत्नी कमली चिल्लाने लगी तो छोटा भाई सोमो बीच बचाव करने आया सोमो पर भी बुधु ने चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद वह चाक ूलेकर मौके से फरार हो गया। चाकू के हमले से कमलु की मौत हो गई, जबकि सोमो को घायल अवस्था मे जगदलपुर उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में धारा 302 के तहत बुधु के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जेल दाखिल कर दिया है ।


Share

Leave a Reply